प्रदेशव्यापी आंदोलन का असर: लखनपुर स्वामी आत्मानंद विद्यालय के सभी संविदा शिक्षक आंदोलन में शामिल, शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित

जियाउल खान ,लखनपुर। छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ के आह्वान पर 4 एवं 5 अगस्त को आयोजित दो दिवसीय प्रदेशव्यापी आंदोलन का असर मंगलवार को लखनपुर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में भी देखने को मिला। आंदोलन में सहभागिता के चलते विद्यालय के सभी संविदा शिक्षक रायपुर में आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए, जिससे विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित रहीं।

संघ अपनी विभिन्न मांगों—नियमितीकरण, मानदेय वृद्धि, सेवा सुरक्षा, समय पर मानदेय भुगतान तथा अन्य सुविधाओं—को लेकर आंदोलन कर रहा है। प्रदेशभर से बड़ी संख्या में संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी रायपुर पहुंचे हैं।

लखनपुर विद्यालय में संविदा शिक्षकों के आंदोलन में शामिल होने के कारण कई कक्षाओं का नियमित संचालन प्रभावित हुआ। अब अभिभावकों और विद्यार्थियों की निगाहें शासन एवं संगठन के बीच होने वाली वार्ता पर टिकी हैं, ताकि जल्द समाधान निकल सके और शैक्षणिक व्यवस्था सामान्य हो।

Hot Topics

Related Articles