गरियाबंद पुलिस द्वारा कुल 12.60 लीटर अवैध देशी मदिरा मसाला शराब जप्त

  • दो अलग-अलग प्रकरण में 02 आरोपी को किया गया गिरफ्तार।*

  •  *थाना राजिम की कार्यवाही।

युवराज सिन्हा,गरियाबंद -नशे के विरूद्व नया सवेरा अभियान के अंतर्गत गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर द्वारा समस्त थाना प्रभारियों कों अवैध नशे के परिवहन एवं बिक्री करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में निर्देशित किया गया था,जिसके परिपालन में आज दिनांक 04.08.2026 थाना राजिम क्षेत्र में मुखबीर सूचना पर राजिम से रावड मार्ग पर चेक पाईट लगाकर लगातार चेकिंग कार्यवाही किया गया जिसमें संदिग्ध मोटरसाइकिल CG.04.QP.7492 के चालक को रोककर पूछताछ करने पर अपना नाम गामेश जोशी पिता नीलध्वज जोशी उम्र 24 वर्ष साकिन डोमा थाना आरंग जिला रायपुर का होना बताया जिसके कब्जे से 35 नग अवैध देशी मदिरा मशाला कुल 6.300 लीटर किमत 3500रू को विधिवत् जप्त किया।अवैध शराब के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही कर धारा 34(2) छ0ग0 आब0 अधिनियम के अंर्तगत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा विधिवत् गिरफ्तार कर मान. न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 

इसी क्रम में पुनः मुखबीर सूचना पर राजिम से श्यामनगर मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल क्रं.CG.04.C V.6053 के चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम जितेश साहू पिता किशन लाल साहू उम्र 21 वर्ष साकिन सुरसाबांधा थाना राजिम जिला गरियाबंद बताया। संधिग्ध व्यक्ति के कब्जे से 32 नग अवैध देशी मदिरा मशाला कुल 5.760 लीटर किमत 3200रू जप्त कर विधिवत् गवाहो के समक्ष गिरफ्तार कर मान0 न्यायालय में पेश किया। जिसका कृत्य विधि विरूद्ध पाये जाने से धारा 34(2) छ0ग0 आब0 अधिनियम के तहत् विधिवत् कार्यवाही कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*गिरफ्तार आरोपी:-* 01.गामेश जोशी पिता नीलध्वज जोशी उम्र 24 वर्ष साकिन डोमा थाना आरंग जिला रायपुर (छ0ग0)

02.जितेश साहू पिता किशन लाल साहू उम्र 21 वर्ष साकिन सुरसाबांधा थाना राजिम जिला . . गरियाबंद(छ0ग0)

*जप्त सामाग्री:-* 12.60 लीटर अवैध देशी मदिरा मशाला शराब कुल किमत 6700रू.

Hot Topics

Related Articles