बलौदाबाजार (मोहन तिवारी)जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने आदतन अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय की अनुशंसा पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने चार आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिलाबदर करने का आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुसार संबंधित आरोपियों को 24 घंटे के भीतर बलौदाबाजार-भाटापारा सहित रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, महासमुंद, सक्ती, बेमेतरा और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों की सीमाओं से बाहर जाना होगा। बिना पूर्व अनुमति इन जिलों में प्रवेश करने पर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
जिलाबदर किए गए आरोपियों में सिमगा थाना क्षेत्र के ग्राम लिमतरा निवासी राकेश डहरे उर्फ मंगलू, पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम गाडाकुसमी निवासी मदन ओगरे, कसडोल के हडहापारा निवासी रामकुमार साहू तथा लवन निवासी पवन कुर्रे शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार राकेश डहरे वर्ष 2010 से मारपीट और जुआ जैसे मामलों में संलिप्त रहा है तथा उसके खिलाफ 13 आपराधिक और पांच प्रतिबंधात्मक प्रकरण दर्ज हैं। मदन ओगरे पर वर्ष 2007 से अवैध शराब बिक्री के नौ तथा चार प्रतिबंधात्मक मामले दर्ज हैं। रामकुमार साहू पर अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने के 13 और छह प्रतिबंधात्मक प्रकरण दर्ज हैं।






