भाटापारा, रायपुर में सेन शक्ति सम्मेलन प्रदेशभर से पहुंचे समाजजन, सीएम ने की घोषणा
मांग रखी, सीएम ने सिर हिलाया और सेन समाज को 50 लाख मंजूर
मांग रखी गई, कोई लंबी चर्चा नहीं हुई और न ही मुख्यमंत्री ने माइक संभाला। सिर्फ सिर हिलाया और सेन समाज के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा हो गई। मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित सेन शक्ति सम्मेलन के दौरान समाज से विधायक रिकेश सेन ने मंच से रायपुर में सामुदायिक भवन बनाने के लिए 50 लाख रुपए की मांग रखी। मांग के साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सहमति मिली तो सभागार तालियों से गूंज उठा।
मुख्यमंत्री ने इसी मंच से नया रायपुर में संत शिरोमणि सेन महाराज के नाम पर चौक के नामकरण की भी घोषणा की। छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी बोर्ड के अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास ने समाज की प्रमुख मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा। कार्यक्रम में प्रतिभावान युवाओं और वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में स्पीकर डॉ. रमन सिंह, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, राज्यसभा सांसद नक्ष्मी वर्मा शामिल रहीं। कार्यक्रम नोगों ने नशामुक्त देश की शपथ ली सेन शक्ति सम्मेलन में भाटापारा से अध्यक्ष प्रवीण सेन सचिव टेकराम सेन उपाध्यक्ष रामू सेन कोषाध्यक्ष पोखराज सेन शामिल हुए






