भाटापारा| मनोज साहू बने टेहका स्कूल का अध्यक्ष स्थानीय ग्राम पंचायत टेहका में शाला प्रबंधन समिति की बैठक रखी गई जिसमें ग्राम पंचायत के सदस्य व शाला विकास समिति के सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से मनोज साहू जो कि पूर्व सरपंच रोहित साहू के छोटे भाई है जिसे शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला टेहका के शाला विकास समिति का अध्यक्ष चुना गया इस पर ग्राम पंचायत टेहका के सरपंच प्रतिनिधि नारायण जोगी, उपसरपंच उदय साहू, पूर्व स्टेशन मास्टर मन्नू लाल यादव, पंच हेमंत धु्रव, जगदीश धु्व, मनोज यादव, शोभा राम साहू, अर्जुन साहू, हरि पटेल, लखन धु्व प्राचार्य नन्द कुमार वर्मा, शिक्षक यशवंत साहू, आलोक त्रिवेदी, आजू राम वर्मा व स्कूल प्रांगण में पहुंचे सभी शिक्षक गण व ग्रामवासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी यह जानकारी मीडिया प्रभारी नंदू साहू ने दी।