भाटापारा | करपात्री महाराज स्वामी श्री हरिहरानंद सरस्वती का 119 वा जयंती महोत्सवं श्रावण शुक्ल द्वितीया 14 अगस्त शुक्रवार को पूरे देश के कोने-कोने में उत्सव पूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरु श्री शंकराचार्य महाभाग की प्रेरणा से छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिला एवं परिक्षेत्र में भव्य कार्यक्रम आयोजित है।
इसी श्रृंखला में भाटापारा में श्री नारायणी नवल धाम मंदिर के दिव्य प्रांगण में रुद्राभिषेक शिव पूजन संगोष्ठी, भजन, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं दिव्य सत्संग का कार्यक्रम निर्धारित है। इस समारोह में आचार्य झम्मन शास्त्री के सानिध्य में वैदिक विद्वानों के द्वारा जन कल्याणार्थ रुद्राभिषेक का पावन कार्यक्रम नारायणी नवल धाम मंदिर में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक संपन्न होगा।














