बिलासपुर/सीपत (कमलकांत पाटनवार):- सीपत के समीप ग्राम नवागांव में छत्तीसगढ़ का पहला तिहार हरेली पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पारंपरिक खेलों और प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
हरेली पर्व पर आयोजित नारियल फेंक प्रतियोगिता लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। इस प्रतियोगिता में केवल ताकत ही नहीं, बल्कि निशाना, संतुलन और तकनीक का भी महत्व रहा। ग्रामीण अंचलों में नारियल फेंक की परंपरा आज भी हरेली पर्व की पहचान और सामुदायिक उत्साह को बनाए हुए है।
वहीं बांस की गेड़ी का रोमांच भी देखने को मिला। बांस की लंबी लाठियों पर लकड़ी के पायदान लगाकर बनाई गई गेड़ी पर बच्चों और युवाओं ने चढ़कर पारंपरिक खेल का आनंद लिया। आयोजन के दौरान ग्रामीणों में खास उत्साह देखने को मिला।
प्रतियोगिता में ये लोग रहे उपस्थित
दिलचंद रजक, सूर्य प्रकाश रजक, सुनील धीवर, तिरिथराम साहू, लालू धीवर, दीपक यादव, सतीश रजक, पंकज यादव, विजय रजक, अर्जुन यादव, शिवम साहू, कोमल यादव एवं सत्येंद्र साहू सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।














