लाल बहादुर स्कूल को टाई-बेल्ट व ग्रीन बोर्ड की सौगात

भाटापारा,ममतामयी मिनीमाता की पुण्यतिथि के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला लाल बहादुर शास्त्री एवं शहीद वीर नारायण सिंह स्कूल में विद्यालय प्रबंधन समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक पार्षद लक्ष्मीकांत टंडन एवं कुंजराम कोसले के आतिथ्य तथा संतोषी कटारे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें समिति सदस्यों के साथ पालकों ने भी सहभागिता की। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधान पाठक शोभाराम फूटान एवं जानकी फूटान ने सभी विद्यार्थियों को टाई-बेल्ट प्रदान किए। वहीं कपड़ा घर, सदर बाजार भाटापारा के संचालक एवं शिवानी पेट्रोल पंप की ऑनर बबीता भृगु द्वारा शाला को 3 नग ग्रीन बोर्ड प्रदान किए गए। विद्यालय परिवार एवं एसएमसी ने सहयोगकताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं उल्लास चौपाल के आयोजन सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में कार्यक्रम में प्रधान पाठक शत्रुहन कुमार डहरिया, राजकुमारी साहू, शिक्षक प्रमोद कुमार वर्मा, बंशीलाल चौहान शामिल थे।

 

 

Hot Topics

Related Articles