भाटापारा रेलवे स्टेशन पर गूंजा देशभक्ति के तराने

भाटापारा ,स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों को देशभक्ति के रंग में रंगने की विशेष तैयारी की गई है। रेलवे बोर्ड के एमआर सेल ने निर्देश जारी किया है।

आगामी 15 अगस्त तक देश भर के रेलवे स्टेशनों पर 19 चुनिंदा और लोकप्रिय देशभक्ति गीतों का निरंतर प्रसारण किया जाएगा। इस संबंध में सभी रेलवे मंडलों के जनसंपर्क अधिकारियों (PRO) को गीतों की आधिकारिक सूची उपलब्ध करा दी गई है।

 

स्टेशनों पर गूंजेंगे ये 19 सदाबहार देशभक्ति गीत

रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को देशप्रेम की भावना से सराबोर करने के लिए ऐ मेरे वतन के लोगों…, आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी…, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों…, ऐ मेरे प्यारे वतन…, ऐ वतन ऐ वतन हमको तेरी कसम…, अपनी आजादी को हम…, भारत का रहने वाला हूं…, छोड़ो कल की बातें…, कदम कदम बढ़ाए जा…, मेरा रंग दे बसंती चोला…, मेरे देश की धरती… और सारे जहां से अच्छा… जैसे प्रसिद्ध गीत बजाए जाएंगे।

इनके अलावा नए दौर के लोकप्रिय गीत जैसे सौगंध मुझे इस मिट्टी की…, ये देश है वीर जवानों का…, लहरा दो…, ऐ वतन…, भारत हमको जान से प्यारा है… और तेरी मिट्टी… भी स्टेशन परिसरों में गूंजेंगे।

 

ट्रेन संबंधी घोषणाएं नहीं होंगी प्रभावित

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि देशभक्ति गीतों के प्रसारण के दौरान यात्री सुविधाओं और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि गीतों की वजह से नियमित ट्रेन घोषणाएं बाधित न हों।

किसी भी आपातकालीन या जरूरी सूचना के छूटने से यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए सभी प्रिंसिपल चीफ कामर्शियल मैनेजरों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।

 

 

 

Hot Topics

Related Articles