संदीप यादव मुंगेली पदयात्रा, थाने का घेराव और ज्ञापन सौंपने की तैयारी, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का लक्ष्य
लोरमी/मुंगेली। एआईसीसी के आह्वान पर और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के आदेश तथा जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा के निर्देश पर कांग्रेस 29 अक्टूबर के आंदोलन की तैयारी में जुट गई है। इसी क्रम में लोरमी ब्लॉक कांग्रेस की बैठक ब्लॉक प्रभारी नरेश पाटले और कार्यक्रम प्रभारी खुशबू आदित्य वैष्णव की मौजूदगी में ब्लॉक अध्यक्ष लल्ला सिंह ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित की गई।
बैठक में 29 अक्टूबर को मुंगेली जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रस्तावित आंदोलन, जनसभा, पदयात्रा और ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम प्रभारी खुशबू वैष्णव ने मतदाता सूची से नाम काटे जाने और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता के मुद्दे को उठाते हुए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की। अभिलाष जायसवाल ने एसआईआर में गड़बड़ी का आरोप लगाया, वहीं पार्षद धनंजय दुबे ने स्मार्ट मीटर से बिजली बिल बढ़ने की समस्या रखी। बजरंग बंजारा और सीताराम यादव सहित बिंदु यादव ने भी अपने विचार रखे। आभार लल्ला सिंह ठाकुर ने जताया।
बैठक में पवन अग्रवाल, प्रदीप कुमार दुबे, नितेश पाठक, विद्यानंद चंद्राकर, आदित्य वैष्णव, हेमंत मंगेशकर, रमेश कश्यप, मनमोहन सिंह क्षत्रिय, आकाश वैष्णव, लक्ष्मी नारायण जायसवाल, हेमंत दास मानिकपुरी, श्वेता पाठक, रेशम लाल जांगड़े, मनोज शर्मा, बलिराम यादव, टेकुराम साहू, सुनील बंजारा, मनोज खरे, जगदीश चतुर्वेदी, भूपेश, सुरेंद्र सिंह राजपूत, गोपीराम जायसवाल, मालिकराम साहू, कमल आंगरे और नरेंद्र कुमार रात्रे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
डिंडौरी ब्लॉक ने भी बनाई रणनीति
कांग्रेस के जिला स्तरीय आंदोलन की तैयारियों को लेकर अखरार के मंडी शेड में बैठक हुई। इसमें बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। तय किया गया कि कार्यक्रम के तहत आंगर क्लब में सभा के बाद पदयात्रा निकालकर थाने का घेराव किया जाएगा। पर्यवेक्षक थानेश्वर साह ने डिंडौरी ब्लॉक के अंतिम गांवों और बूथों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को समर्पण के साथ शामिल होने के लिए प्रेरित किया।
बैठक में प्रभारी अरुण कुलमित्र, ब्लॉक अध्यक्ष रामस्वरूप श्याम, श्यामसुंदर शांडिल्य, जिला ओबीसी अध्यक्ष अभिलाष जायसवाल, रामप्रकाश यादव, बिंदु यादव, विनोद साहू, रामशरण खांडे, पीसी लहरे, देवकुमारी पात्रे, विजय पाटले, पुरुषोत्तम मार्को, जाकिर हुसैन, लखन कश्यप, प्रतोष ध्रुव, गजेन्द्र रात्रे, बजरंग बंजारा, हेमंत मानिकपुरी, संतोष राज, रेशम लाल, संजीव शर्मा, हके खान, नीलू जायसवाल, सुभाष जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल, हितेश्वर डड़सेना, सनत पटेल, परण लोनिया, सगीरा खान, दुष्यंत लोनिया, महावीर राजपूत, दिलीप बंजारा और मनोज कौलाम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।







