आईटीआई में मेहमान प्रवक्ता के पदों पर भर्ती, 6 नवंबर तक करें आवेदन

बलौदाबाजार, 28 अक्टूबर 2026। जिले के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रशिक्षण सत्र 2026-27 के लिए मेहमान प्रवक्ता के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए योग्यताधारी अभ्यर्थियों से 6 नवंबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बलौदाबाजार में इंग्लिश लैंग्वेज तथा आईटीआई कसडोल में सेक्रेट्रियल असिस्टेंट (हिंदी) के लिए एक-एक पद पर मेहमान प्रवक्ता की नियुक्ति की जाएगी।

स्पीड पोस्ट से भेजना होगा आवेदन

इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सकरी, बलौदाबाजार में जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

सूचना पटल से प्राप्त करें जानकारी

भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आवश्यक दस्तावेजों, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी संबंधित संस्था के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की सलाह दी गई है।

Hot Topics

Related Articles