आस्था का सैलाब, मंदिर परिसर में उमड़े श्रद्धालु, देर रात तक चलता रहा अभिषेक 

  •  बाबा फणिकेश्वर नाथ महादेव सेवा समिति के द्वारा अंतिम सावन सोमवार को सर्व जन हिताय, सर्व जन सुखाय को लेकर कराया गया रुद्राभिषेक

युवराज सिन्हा गरियाबंद – फणिकेश्वर नाथ सेवा समिति के द्वारा अंतिम सावन सोमवार को आयोजित रुद्राभिषेक सर्व जन हिताय सर्व जन सुखाय को लेकर रुद्राभिषेक पूजन स्वयंभू बाबा फणिकेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भगवाताचार्य पंडित भूपेंद्रधर दीवान के द्वारा कराया गया l समिति के योगेश नन्हा ठाकुर श्रीमती रितु ठाकुर, मनोज शर्मा सपत्नी रुद्राभिषेक पूजा में मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए l वही सुबह से शिवालय में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिला जो देर रात तक चलता रहा l वही नगर के शिव मंदिरों में अंतिम सावन सोमवार को रुद्राभिषेक एवं अभिषेक पूजन का कार्यक्रम चलता रहा l पूरा फिंगेश्वर नगर शिव की शक्ति और शिव की भक्ति में डूबा नजर आयाl आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले  समिति के सभी सदस्यों ने तन-मन-धन से अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। सभी का सहयोग, समर्पण एवं सेवा भावना सदैव स्मरणीय रहेगी।बाबा फणिकेश्वर नाथ महादेव सेवा समिति के सम्मानीय सदस्य हिमांशु सोनी, योगेश नन्हा ठाकुर, योगेश सोनी, शेष नारायण, बब्बन निषाद, गौरव निषाद, कुणाल यदु, अजय यदु, हुलस साहू, तुषार यदु, योगी यदु, दीपक साहू, योगेश यादव, अमित अग्रवाल, यश शर्मा, भरत सोनकर, खेमू ध्रुव,अनिता सोनी, पिंकी निषाद, वीणा निषाद, मनीषा नागवंशी, जागेश्वरी ध्रुव, डॉली शुक्ला, मानशी सोनी, पारुल, प्रियल यदु, चुनचुन निषाद, काजल हरित, रोली खिली तिवारी, सुरभि ध्रुव एवं समस्त नगरवासी प्रमुख रूप से इस अभिषेक पूजा में शामिल थे।

Hot Topics

Related Articles