बलौदा थाना में पुलिस भाइयों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया गया

राजकुमार अग्रवाल

बलौदा, जिला महासमुंद। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों द्वारा पुलिस थाना बलौदा पहुंचकर पुलिस जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया।

इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री श्रीमती वर्षा साहू, महिला मोर्चा बलौदा मंडल अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य श्रीमती पद्मिनी भोई एवं महिला मोर्चा बलौदा मंडल कोषाध्यक्ष श्रीमती नीलम प्रधान ने थाना परिसर में उपस्थित पुलिस जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा, उनका मुंह मीठा कराया तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस जवान त्योहारों के अवसर पर भी अपने परिवार से दूर रहकर दिन-रात क्षेत्र की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में तत्पर रहते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन के अवसर पर उनके साथ पर्व मनाना उनके त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक छोटा-सा प्रयास है।

थाना परिसर में पुलिस भाइयों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाकर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने उनके प्रति सम्मान एवं अपनत्व व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी पुलिस जवानों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

भारत माता की जय! 🇮🇳
वंदे मातरम्! 🚩

Hot Topics

Related Articles