ऑडिल अस्पताल में महिला के पेट से 7 किलो के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

भाटापारा/ स्थानीय निजी डॉक्टर स्वर्गीय जितेन्द्र कुमार आडिल अस्पताल में एक जटिल ऑपरेशन करके महिला के पेट से 07 किलो का बड़ा ट्यूमर और 05 लीटर द्रव निकाला गया। उपरोक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र की एक महिला पिछले 12 महीने से अपने पेट दर्द से परेशान थी साथ ही उसके पेट पर लगातार बढ़ रहे गोलेनुमा ट्यूमर से वह भयभीत भी थी। समय बितने के साथ ही उक्त ट्यूमर से महिला की पीड़ा लगातार बढ़ती गई। इस बीच आर्थिक एवं अन्य परिस्थितियों के चलते उपरोक्त महिला अपना उपचार नही करा पाई। फलस्वरूप वह भाटापारा शहर के निजी चिकित्सालय आडिल अस्पताल पहुंची और अपना चेकअप कराया। इस दौरान डॉक्टरों ने महिला को ऑपरेशन कराने की सलाह दी। अस्पताल की सर्जिकल टीम ने गंभीरता से

विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में महिला का सफलता पूर्वक जटिल ऑपरेशन करते हुए। महिला के पेट से 05 लीटर द्रव निकालते हुए। लगभग 07 किलोग्राम वजन के ट्यूमर का सफल सर्जरी कर महिला को कुछ दिन चिकित्सकीय निगरानी में रखते हुए उपचार किया। महिला के पुरी तरह ठीक होने पर उसे अस्पताल से विदाई दी गई। उपरोक्त जटील ऑपरेशन में डॉ. विकास आडिल, डॉ. पूनम आडिल के साथ साथ अस्पताल स्टॉफ के लोग मौजूद थे।

Hot Topics

Related Articles