युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच शुरू

अर्जुनी। ग्राम अर्जुनी में 21 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूरन वर्मा (21 वर्ष), पिता विपीन वर्मा, तिल्दा में काम करता था। गणेश पक्ष के दौरान वह अपने घर अर्जुनी आया हुआ था। बताया जा रहा है कि 4 सितंबर की शाम उसने अपने घर में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों ने घटना की सूचना भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

Hot Topics

Related Articles