- रेस्ट हाउस मैदान दाऊपारा से कलेक्ट्रेट तक शांतिपूर्ण रैली, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग
मुंगेली। रिपोर्टर: संदीप यादव।मुंगेली शहर में 27 जुलाई को गौ रक्षा को लेकर गौशाला और गौभक्तों ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आगाज *”श्री राम जय राम जय जय राम”* के जयकारों से हुआ। गौभक्तों ने एक स्वर में *”गोविंदा गोपाला, गौहत्या को बंद करो, यही कहती है गौशाला”* के नारे भी लगाए।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि _गौ माता हमारी प्यारी_ है। _गौहत्या बंद करो, यही पुकार है सारी। गौशाला की यही आवाज, गौ माता को बचाओ आज।_
*”गौ सम्मान आह्वान अभियान” हुआ संपन्न*
27 जुलाई को *”गौ सम्मान आह्वान अभियान”* का आयोजन किया गया। _भूले नहीं याद रखे_ के संकल्प के साथ *”मुंगेली चलो मुंगेली चलो”* के नारे लगाते हुए रैली *रेस्ट हाउस मैदान, दाऊपारा* से प्रारंभ होकर *कलेक्ट्रेट* पहुंची। वहां कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
आयोजकों ने कहा कि *गौ माता का सेवा, सुरक्षा और सम्मान ही है हमारा पहचान।*
उन्होंने सरकार से मांग की कि *गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा* दिया जाए और *गौहत्या को पूर्णतः बंद* किया जाए। यही कहती है हर गौशाला।
गौभक्तों ने कहा कि *गौ माता सिर्फ पशु नहीं, हमारी संस्कृति और आस्था है।* गौ माता के बिना सनातन धर्म की कल्पना भी नहीं की जा सकती।
कार्यक्रम का समापन *हनुमान चालीसा पाठ* और *श्री राम जी की स्तुति* के साथ शांतिपूर्वक हुआ। अंत में सभी ने मिलकर *गौ रक्षा का संकल्प* लिया और शासन-प्रशासन से गौ हत्या पर कड़े कानून बनाने की मांग की।






