जनजातीय विकास को नई गति, वनांचलों में सुविधाओं का विस्तार”

ब्रजेश पांडेय, दंतेवाड़ा : जहाँ कभी विकास की राह सबसे कठिन मानी जाती थी, आज वही दूरस्थ वनांचल क्षेत्र विकास की नई इबारत लिख रहे हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार की *‘नियद नेल्ला नार 2.0 योजना’* और *‘बस्तर मुन्ने अभियान’* के माध्यम से बस्तर संभाग के सुदूर अंचलों में बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है।

इन योजनाओं के तहत अब दूरस्थ गाँवों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं सीधे जनता तक पहुँच रही हैं। प्रशासनिक अमला खुद गाँव-गाँव जाकर शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले जिन सुविधाओं के लिए उन्हें ब्लॉक और जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब वही सुविधाएं उनके गाँव में ही उपलब्ध हो रही हैं।

सरकार का उद्देश्य है कि बस्तर के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचे और वनांचल के लोग भी मुख्यधारा से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें।

Hot Topics

Related Articles