धुर्राबांधा। गांधी चौक लक्ष्मी उत्सव समिति धुर्राबांधा द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के पावन अवसर पर गांधी चौक में मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान समिति के सदस्यों एवं ग्रामवासियों ने मां लक्ष्मी से गांव में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
पूजा-अर्चना के पश्चात भाई दूज के दिन 11 नवंबर को बाजे-गाजे के साथ मां लक्ष्मी की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गांव के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए निकली, जिसमें श्रद्धालु हर्षोल्लास के साथ शामिल हुए। इसके बाद गांव के तालाब में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता रानी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने समस्त ग्रामवासियों के सुख, शांति एवं समृद्ध जीवन की मंगलकामना की।
कार्यक्रम में समिति के प्रमुख सदस्य अशोक मुन्ना, तिहारू, कन्हैया वर्मा, रोहित वर्मा, कामता वर्मा, राजू गब्बर, कमलेश, रोहित, छगन, प्रमोद, गणेश, मनोज, बिमल, टेकराम, तेजराम, कृपा, गैंदराम सेवक, नरसिंह, सूरज, विनोद, सोनू, अजय, छबीलाल, बलराम, गोविंद, देवेंद्र गोलू, नागेश्वर, कोमल, रूबी, दुर्गेश, पूरन, परमेश्वर, हर्षद, रमन, मनोहर, टिकेश्वर, रामनारायण, रोशन, मनीष, हेमंत, उमेश, राजेंद्र एवं गणराज सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
वहीं गांव के प्रमुख नागरिक कलेश्वर, दुखीत, विद्यानंद, लेखराम, रामप्रसाद, पूर्व सरपंच हेमंत वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि हेमचंद, भागवत, पवन, गोरख, नंदकिशोर, मोहित एवं अश्वनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए।
पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह का माहौल रहा। समिति ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।












