डोंगरगढ़ :युवक पर चाकू से हमला किया, हालत गंभीर, रेफर

 

राजनांदगांव डोंगरगढ़ में रविवार देर रात चाकूबाजी और एक वृद्ध पर प्राणघातक हमले की वारदात हुई है। घटना को पांच बदमाशों ने अंजाम दिया है। जिसमें कुछ नाबालिग हैं। पुलिस आरोपियों की पतासाजी कर रही है।

कुम्हारपारा निवासी सुरेंद्र जैन (62 वर्ष) के सिर में गंभीर चोट के चलते उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। वहीं चाकूबाजी की घटना में घायल युक्क का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। बदमाशों ने उसके शरीर में चाकू से चार वार किए हैं। जानकारी मुताबिक रविवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे यह वारदात हुई। शिवम अग्रवाल अपने रिश्तेदार सुरेंद्र जैन के घर से निकलकर अपने घर जा रहा था। पास ही एक युवक ने उससे गाली-गलौज की। शिवम ने इसका विरोध किया तो युवक मारपीट पर उतारु हो गया। इसके बाद कुछ और बदमाश वहां इकट्ठा हो गए और इनमें से एक ने शिवम पर चाकू से लगातार वार किए। सुरेंद्र जैन ने ही उसे बचाया। जिसके सिर पर आरोपियों ने पत्थर से जानलेवा वार कर दिया। इसके बाद सभी आरोपी भाग निकले।

Hot Topics

Related Articles