दृष्टि हेल्पलाइन की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, 32 पाव देसी मसाला शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

भाटापारा। जिले में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दृष्टि हेल्पलाइन में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने ग्राम सिंगारपुर में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बिक्री करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी अशोक यदु (32 वर्ष), निवासी ग्राम सिंगारपुर, थाना भाटापारा ग्रामीण के कब्जे से 32 पाव देसी मसाला शराब जब्त की है, जिसकी कुल कीमत 3200 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के कुशल निर्देशन में आमजनों की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जिले में महत्वाकांक्षी योजना ‘दृष्टि हेल्पलाइन’ संचालित की जा रही है। इसी हेल्पलाइन पर मिली सूचना के बाद 06 नवंबर 2026 को थाना भाटापारा ग्रामीण की टीम ने ग्राम सिंगारपुर में कार्रवाई करते हुए आरोपी को अवैध शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा।

आरोपी के विरुद्ध थाना भाटापारा ग्रामीण में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

अपराधिक गतिविधियों की सूचना हेल्पलाइन पर दें

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा आपराधिक गतिविधियों की जानकारी दृष्टि हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर व्हाट्सएप या कॉल के माध्यम से दें। पुलिस के अनुसार, हेल्पलाइन के माध्यम से अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में लगातार सफलता मिल रही है।

Hot Topics

Related Articles