संदीप यादव, मुंगेली –_ नवरात्रि के शुभ अवसर पर शहर में भक्ति और संगीत की गंगा बहेगी। माँ भारती सेवा समिति मुंगेली के तत्वाधान में इस साल भी भव्य माता के जागराता का आयोजन किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार यह जागराता _13 अक्टूबर 2026 को रात्रि 8 बजे रेस्ट हाऊस मैदान, मुंगेली_ में होगा। इस भक्ति भरी रात में अपनी सुरीली आवाज से समां बांधने आ रहे हैं प्रसिद्ध _सिंगर अनुराग शर्मा_।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और भक्ति से जोड़ना है। पूरे मैदान को माता के दरबार की तरह सजाया जाएगा और सुरक्षा व बैठने की पूरी व्यवस्था रहेगी।
माँ भारती सेवा समिति ने सभी धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करें और जागराते को सफल बनाए ।






