भाटापारा,मानसून से पहले पशुओं में रोग नियंत्रण के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। ये अभियान शासकीय पशु चिकित्सालय मोका और पशु औषधालय खैरा, लच्छनपुर के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में चलाया जा रहा है।
इस अभियान में मुख्य रूप से गलघोटू और एक्टिंगिया रोग का टीकाकरण किया जा रहा है। साथ ही गांवों में शिविर लगाकर दवाइयों का वितरण भी किया जा रहा है।
पशुपालकों से अपील मोपका संस्था प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार सिंह पैकरा ने सभी पशुपालकों से अपील की है कि सभी पशुओं को बांधकर गलघोटू का टीका जरूर लगवाएं। पशुओं को स्वच्छ जगह पर रखें क्योंकि ये बीमारी जीवाणुओं से फैलती है। अगर पशुओं में कोई भी समस्या आए तो तुरंत नजदीकी पशु संस्था में जाकर इलाज, दवाई लें। सभी ग्रामीणजन ने अपने पशुओं को बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान का लाभ लिया गया, यह जानकारी ग्राम के युवा














