दल्लीराजहरा/डौंडी :- भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं राजनांदगांव जिला प्रभारी श्री हितेश कुमार डोंगरे के नेतृत्व में आज डौंडी विकासखंड के ग्राम ढोरीठेमा पहुंचकर शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान श्री भोजराम साहू का सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि श्री भोजराम साहू को उनकी वीरता के लिए महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में आज भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने आज उनके निवास स्थान पहुंचकर हार-माला पहनाकर एवं श्रीफल-शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन, सम्मान किया। इस अवसर पर नगर पंचायत चिखलाकसा के उपाध्यक्ष श्री राजू रावटे, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला बालोद के जिला सह- सोशल मीडिया प्रभारी श्री गोविन्द शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी श्री खिलेश्वर साहू, श्री अंकित टाटिया, श्री श्रीनिवास राव प्रमुख रूप से उपस्थित थे। भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री हितेश डोंगरे ने कहा कि वीर जवान भोजराम साहू ने अपने अदम्य साहस से क्षेत्र एवं प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। ऐसे वीर सपूत समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।






