रिपोर्ट: ब्रजेश पाण्डे ,दंतेवाड़ा: मानसून की बारिश के बाद बस्तर के प्राकृतिक नजारों में चार चांद लग गए हैं। जिले का प्रसिद्ध *फूलपाड़ जलप्रपात* इस समय पूरे उफान पर है और इसकी खूबसूरती देखने दूर-दूर से पर्यटक पहुंच रहे हैं।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ऊंची चट्टानों से गिरता पानी और चारों ओर फैली हरियाली मिलकर एक अद्भुत दृश्य बना रही है। जलप्रपात के पास बहते तेज जल और बड़े-बड़े पत्थरों के बीच से निकलती धारा पर्यटकों को खूब लुभा रही है।
जिला पंचायत अध्यक्ष नंद लाल मूरामी का कहना है कि बारिश के मौसम में फूलपाड़ जलप्रपात का रूप सबसे मनोहारी होता है। साफ पानी, घना जंगल और झरने की गर्जना यहां आने वाले हर व्यक्ति को प्रकृति के करीब ले जाती है।
पर्यटन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए फूलपाड़ जैसे स्थलों को विकसित करने पर काम किया जा रहा है। बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाएं मिलने से यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो सकता है और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।
नंद लाल मूरामी ने पर्यटकों से अपील की है कि जलप्रपात के पास सुरक्षा का ध्यान रखें और गंदगी न फैलाएं ताकि बस्तर की प्राकृतिक धरोहर सुरक्षित रह सके।
“बस्तर का विकास, बस्तर की सुंदरता – यही हमारी पहचान






