ब्रजेश पाण्डे ,दंतेवाड़ा: बस्तर को बेहतर रेल कनेक्टिविटी से जोड़ना लंबे समय से प्राथमिकता रही है। केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से लगातार संवाद और मुलाकातों के माध्यम से बस्तर की रेल संबंधी आवश्यकताओं को केंद्र के समक्ष प्रमुखता से रखा गया है।
इस दिशा में 20 अक्टूबर को एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है। रावघाट तक रेल कनेक्टिविटी पहुँच गई है और साथ ही *रायपुर–रावघाट यात्री रेल सेवा* का शुभारंभ भी किया गया है। इससे बस्तर के हजारों लोगों को आवागमन में सीधी सुविधा मिलेगी।
अब अगला प्रयास *रावघाट–जगदलपुर रेल लाइन* को गति देने का है। इस लाइन के पूरा होने के बाद बस्तर की कनेक्टिविटी विशाखापट्टनम सहित देश के प्रमुख शहरों से और अधिक सुदृढ़ होगी।
रेल कनेक्टिविटी मजबूत होने से क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को भी नई संभावनाएँ मिलेंगी। स्थानीय उत्पादों को बाजार तक पहुँचाने में आसानी होगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
- “बस्तर का विकास, बस्तर की सुविधा और बस्तर का भविष्य — हमारी प्रतिबद्धता”






