लोरमी से मुंगेली तक जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने केक काटकर दी बधाई, जिपं अध्यक्ष ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
संदीप यादव मुंगेली / लोरमी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपना जन्मदिन इस बार भी अपने परिवारजनों के बीच ही मनाया। लोरमी से लेकर मुंगेली तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं, सरपंचों, विभिन्न समाजों और ग्रामीणों ने पुष्पमाला पहनाकर, केक काटकर और आतिशबाजी कर उनका भव्य स्वागत किया।

*लोरमी में परिवारजनों के बीच मनाया जन्मदिन*
स्थानीय विधायक एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बुधवार को लोरमी विधानसभा क्षेत्र के परिवारजनों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। मुख्य कार्यक्रम ग्राम देवरहट और लोरमी के मानस मंच में हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री साव ने बताया कि वे सबसे पहले वृद्धाश्रम गए, वहां बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया, उसके बाद मातुछाया गए, मां महामाया देवी, रतनपुर के दर्शन लाभ प्राप्त किया। वहां से कोटा, तखतपुर, जयरामनगर होते हुए लोरमी में अपने परिवारजनों के बीच आया हूं। उन्होंने कहा कि मैं लोरमी विधानसभा के परिवारजनों के लिए न विधायक हूं और न ही उप मुख्यमंत्री। मैं आप सबके परिवार का सदस्य हूं। इसकी परंपरा बनी है कि हम और आप तीज-त्यौहार, होली-दिवाली एक साथ मनाते हैं और आज आप सब मुझे परिवार का हिस्सा मानते हुए जन्मदिन मना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस समारोह में जो उत्साह, उमंग और आशीर्वाद दिया है इसके लिए मैं लोरमी की जनता को प्रणाम करता हूं। आज लोरमी शहर का जो स्वरूप देखने को मिला, मुझे जरा भी शंका नहीं है कि मुझे लोरमी की जनता कितना चाहती है व प्यार करती है। ग्राम बटहा से शुरू होकर लोरमी तक जो उत्साह उमंग दिखाया है ये मेरे लिए जीवन की बड़ी पूंजी है। आप मुझे कितना स्नेह और दुलार करते हैं ये इसका उदाहरण है।
*मुंगेली में जिपं अध्यक्ष ने दी बधाई*
इसी कड़ी में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय, नगर पंचायत अध्यक्ष बरेला नरेश पटेल एवं रूपाली वैद्य प्रकाश कश्यप के मार्गदर्शन में नगर पंचायत बरेला, जरहागांव, ग्राम पंचायत घुघड़ूकापा, ग्राम पंचायत कोना में भी भव्य स्वागत किया गया।
जिसमें आसपास के ग्राम पंचायत लोहड़िया, छतौना, धरमपुरा, भठलीकला, झझपुरीखुर्द, कोना, घुघड़ूकापा, कोसमा, दाउकापा, बिरगांव, पदमपुर के सरपंचों एवं ग्रामीणों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। भाजपा के पदाधिकारियों एवं प्रत्येक समाज के द्वारा स्वागत किया गया।
मुंगेली कार्यक्रम में शंभू कश्यप, उमाशंकर साहू, अमित कश्यप, अजय गोस्वामी, श्रीकांत कश्यप, अश्वनी कश्यप, मनोज कश्यप, रानू मेवाराम कश्यप, राजकुमार सोनवानी, दुर्गा उमाशंकर साहू, मीना जगत, श्यामा खाण्डे, गण्पू द्विवेदी एवं जरहागांव मंडल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*विभिन्न संगठनों ने जगह-जगह किया स्वागत*
डिप्टी सीएम को जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। उनके आगमन पर जगह-जगह स्वागत कर नागरिक अभिनंदन किया गया। नगर के डिंडोल चौक में फौजी संघ ने, सिद्धविनायक पेट्रोल पंप के पास साहू समाज ने, गुरुद्वारा चौक में सिख समाज ने, महाराणा प्रताप भवन के पास राजपूत समाज ने, गायत्री मेडिकल के पास मेडिकल एसोसिएशन ने, शाहू बर्तन के पास रामकथा समिति ने, फौव्वारा चौक में प्रेस क्लब, श्री ठाकुर देव समिति, खत्री समाज, ब्राह्मण समाज व काली पूजा समिति डॉडिया उत्सव समिति, पुरीली चौक में आदिवासी समाज, युवा मोर्चा डिंडोल मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता, अग्रवाल समाज, मेडिकल एसोसिएशन, पुराना अस्पताल के सामने एटीआर के जनप्रतिनिधि, महिला मंडल, रोजगार सहायक संघ, थाना के सामने यादव समाज, पुराना बस स्टैंड के पास नगर पालिका परिवार, जायसवाल समाज, सतनामी समाज, गौडखाम्ही मंडल आदि ने स्वागत व सम्मान किया।
*जनपद परिवार ने किया आतिथ्य स्वागत*
डिप्टी सीएम का काफिला पुराना बस स्टैंड से जनपद रास्ते पर पहुंचते ही जमकर आतिशबाजी की गई। जनपद कार्यालय के सामने अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह के नेतृत्व में जनपद सभापति सदस्यों एवं अधिकारी कर्मचारी एवं जनपद परिवार ने फूल मालाओं के साथ स्वागत व अभिनंदन किया।
*देवरहट में चंद्राकर और लोरमी में साहू की प्रस्तुति ने बांधा समां*
उपमुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर ग्राम देवरहट में छत्तीसगढ़ी सुप्रसिद्ध लोकगायिका अल्का चंद्राकर एवं उनकी टीम फुलवारी लोक कला मंच एवं लोरमी के मानस मंच पर वंदिता साहू एवं उनकी टीम ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। लोक गीतों की शानदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। दोनों जगह कलाकारों ने गीतों के माध्यम से भी डिप्टी सीएम को जन्मदिन की बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की। ग्राम देवरहट में मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू तथा लोरमी में संचालन जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा, मंडल अध्यक्ष सुशील यादव ने किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, कोमल गिरी गोस्वामी, प्रदेश प्रतिनिधि धनीराम यादव, जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा, जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह, उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू, विनय साहू, जिला उपाध्यक्ष दिनेश साहू, जिला मंत्री प्रीति ध्रुव, महाजन जायसवाल, रामेश्वर बंजारे, अंजना दास, रवि शर्मा, विक्रम सिंह, डॉ. अशोक जायसवाल, जिला सभापति अनिता साहू, सयुंद सिद्दाम, रत्ना काटले, कुंती जायसवाल, मंडल अध्यक्ष सुशील यादव, लेखराज सिंह, दिनेश कश्यप, राजेंद्र साहू, नपा सभापति विश्वास दुबे, भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह, साहूकार साहू, राकेश दुबे, अशोक सिंद्राम, सरजू मरावी, पूर्व सभापति कुलेश्वर साहू, जनपद सभापति मदन चंद्राकर, आदित्य ध्रुव, जनपद सदस्य प्रदीप गायकवाड़, संतोष फौजी, पार्षदगण सोहन डडसेना, विक्की सलूजा, छोटू यादव, भीखम यादव, घनश्याम यादव, एल्डरमेन अशोक साहू, नीतेश अग्रवाल, अमिताभ तिवारी, विनोद राजपूत, दुष्यंत खत्री, लाखासार सरपंच अमित धृतलहरे, उपसरपंच श्याम लाल साहू, सारथी सरपंच संतोष अहिरवार, सुकली सरपंच नरेंद्र सिंह, तामेश्वर साहू, मन्नू पाठक, बघनीभांवर सरपंच चंद्रमणि साहू, कोटवा सरपंच सतरंज जायसवाल, डोली सरपंच रोहित गर्ग, लपटी सरपंच किरण यादव, परसवारा सरपंच सुमन खुरशे, महामंत्री संदीप सोनी, माधव तिवारी, जवाहर दिवाकर, डॉ सत्यनारायण तिवारी, महेंद्र खत्री, सुरेंद्र साहू, मुकेश तिवारी, नीलेश वैष्णव, मन्नू कमलेश श्रीवास, गणेश राजपूत, नारद जायसवाल आदि ने जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामना दी।
डिप्टी सीएम ने जन्मदिन समारोह के आयोजन के लिए नगर पालिका परिवार एवं एक-एक कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।












