राजनांदगांव : बसंतपुर पुलिस ने बरामद किए गुम मोटरसाइकिल

राजनांदगांव ।जिले की बसंतपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नवरात्र पर्व के दौरान गुम हुई दो मोटरसाइकिलों को बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिया है। अपनी गाड़ियां वापस पाकर आवेदकों ने पुलिस का आभार जताया।

घटना 23 सितंबर की है, जब श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए राजनांदगांव पहुंचे थे। भीड़भाड़ के बीच दो अलग-अलग श्रद्धालुओं की मोटरसाइकिलें गुम हो गईं। अमर यादव निवासी राजनांदगांव और राघव भुआर्य निवासी औंधी ने इसकी शिकायत थाना बसंतपुर में दर्ज कराई।

थाना प्रभारी एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने लगातार प्रयास कर दोनों गुम मोटरसाइकिलों को तलाश कर थाना लाया और आज आवेदकों को सुपुर्द कर दिया।

नवरात्र के दौरान हमारी गाड़ियां भीड़ में गुम हो गई थीं। बसंतपुर पुलिस ने कम समय में हमारी गाड़ियां ढूंढकर हमें वापस दीं। हम इसके लिए हृदय से पुलिस का आभार व्यक्त करते हैं।

पुलिस टीम में निरीक्षक एमन साहू, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, आरक्षक कुश बघेल और मोहसीन खान की सराहनीय भूमिका रही।

बसंतपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से श्रद्धालुओं में राहत की भावना है और पुलिस की छवि जनहितैषी के रूप में और मजबूत हुई है।

Hot Topics

Related Articles