जियाउल खान ,लखनपुर / सरगुजा
- डिवाइडर से टकराकर 25 से 30 फीट नीचे खाई में गिरी बाइक, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफेर
लखनपुर। सरगुजा जिले के लखनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुंवरपुर मोड़ के पास सड़क हादसे में बाइक सवार 23 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अतुल पैकरा पिता नवरंग राम, निवासी जुड़वानी नवापारा, उम्र 23 वर्ष, प्लैटिना बाइक क्रमांक CG 29 AD 2955 से लखनपुर की ओर से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान कुंवरपुर मोड़ के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक बाइक समेत लगभग 25 से 30 फीट नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में उसके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं।

घटना की जानकारी मिलते ही जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और तत्काल 112 आपातकालीन सेवा को सूचना दी। सूचना पर 112 की टीम घटनास्थल पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर ले गई।
अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर चोटों को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायल युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।







