भाटापारा,राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी 2027 के अवसर पर आयोजित होने वाले विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के लिए पहले चरण की ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पंजीयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक युवा 30 सितंबर 2026 तक माय भारत पोर्टल के माध्यम से पंजीयन कर प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं।
प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकेंगे। अंतिम चरण में पहुंचने वाले प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री से भेंट करने और सीधे संवाद का अवसर मिलेगा।
ऑनलाइन आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के माध्यम से देशभर के युवा आसानी से भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता युवाओं को अपने विचार, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करेगी।
चरणबद्ध होगी चयन प्रक्रिया :विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग की चयन प्रक्रिया विभिन्न चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में देशभर में ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें सफल प्रतिभागी दूसरे चरण की ऑनलाइन निबंध लेखन प्रतियोगिता में शामिल होंगे।








