विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने बसना में कार्यकर्ताओं संग सुना पीएम मोदी का संबोधन, कारगिल के वीरों को किया नमन

  • मन की बात’ में कोरबा के जल संरक्षण की गूंज से गदगद हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, बसना में कार्यकर्ताओं संग सुना पीएम मोदी का संबोधन

  • विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने जनप्रतिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ सुना ‘मन की बात’, कारगिल विजय दिवस पर वीरों को किया नमन

  • पीएम मोदी द्वारा कोरबा के अमृत सरोवर का उल्लेख करने पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल बोले-जनसहभागिता की शक्ति से ही सुरक्षित होगा आने वाली पीढ़ियों का भविष्य

राजकुमार अग्रवाल ।बसना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के प्रसारण के दौरान रविवार को छत्तीसगढ़ का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर गर्व के साथ उभरा। बसना विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने विधायक जनसंपर्क कार्यालय में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर इस लोकप्रिय कार्यक्रम को लाइव सुना। प्रसारण समाप्त होने के बाद उन्होंने उपस्थित जनसमूह और मीडिया से चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री के विचारों की सराहना की।

 

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कहा कि देश के सर्वोच्च नेता जब ज़मीनी स्तर पर हो रहे सकारात्मक बदलावों को राष्ट्र के सामने रखते हैं, तो उससे हर नागरिक का मनोबल बढ़ता है। कार्यक्रम के दौरान जैसे ही प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले का जिक्र किया, पूरे बसना कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल उठे और पूरा माहौल उत्साह से भर गया।

स्थानीय जल संरक्षण की दिशा में कोरबा जिले में हुए कार्यों को पीएम मोदी ने सामुदायिक प्रयास की एक मिसाल बताया। अमृत सरोवर योजना के तहत कोरबा में स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन ने मिलकर पारंपरिक तालाबों का न केवल जीर्णोद्धार किया, बल्कि नए जल निकायों का निर्माण करके भूजल स्तर को सुधारने की ठोस नींव रखी। विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि राज्य के किसी दूरस्थ जिले की सामुदायिक मेहनत जब देश के प्रधानमंत्री के मुख से सराही जाती है, तो वह केवल उस जिले की नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और सामाजिक कर्मठता का सम्मान बन जाती है।

विधायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है, लेकिन जल स्रोतों का सही संरक्षण और प्रबंधन ही हमारी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित कर सकता है। कोरबा का उदाहरण यह साबित करता है कि जब सरकारी योजनाएं और जनसहभागिता एक साथ मिलती हैं, तो बड़े से बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है। बसना क्षेत्र में भी इसी तर्ज पर जल निकायों के संवर्धन और ग्रामीण विकास की योजनाओं को गति दी जा रही है।

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कहा कि आज कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर संयोगवश मन की बात का प्रसारण हुआ। इस ऐतिहासिक दिन की महत्ता को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जांबाज भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस को याद किया। उनके इन भावुक और ओजस्वी शब्दों ने बसना में बैठे हर श्रोता के हृदय में देशप्रेम का संचार कर दिया। विधायक डॉ अग्रवाल ने कहा कि कारगिल विजय केवल एक सैन्य जीत नहीं थी, बल्कि यह भारत मां के प्रति समर्पण, अनुशासन और अटूट संकल्प का प्रतीक है।

इसके साथ ही आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर भी बसना विधायक ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को इस वर्ष भी व्यापक रूप से आयोजित करने की रणनीति पर चर्चा की गई। विधायक ने कहा कि बसना के हर घर, हर गली और हर व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर शान से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ी में देशभक्ति के संस्कार और अधिक गहरे हो सकें।

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने आगे कहा कि ‘मन की बात’ कोई राजनीतिक भाषण नहीं है, बल्कि यह भारत के आम नागरिकों की उन कहानियों का एक मंच है जो बिना किसी प्रचार के समाज को दिशा दे रहे हैं। ऐसे कार्यक्रमों से जुड़कर जनप्रतिनिधियों को भी जनसेवा की नई प्रेरणा मिलती है। बसना की जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

इस अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी,पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल,जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा महासमुंद अमन वर्मा, जिला महामंत्री युवा मोर्चा कामेश बंजारा,मंडल अध्यक्ष भाजपा बसना नरेंद्र यादव,महामंत्री भाजपा बसना मंडल दीपक शर्मा,जनपद पंचायत अध्यक्ष पिथौरा ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बसना मोहित पटेल, विधायक प्रतिनिधि एवं जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे, सभापति जनपद पंचायत बसना जन्मजय साव, कोषाध्यक्ष भाजपा मंडल बसना अमृत चौधरी, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा दुर्गा शंकर दुबे,जिला मंत्री युवा मोर्चा दिनेश अग्रवाल,जिला मंत्री युवा मोर्चा जतिन रूपरेला,जिला मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा विकास बघेल,खेल एवं युवा प्रमुख सौरभ अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नंद किशन साव,जिला मंत्री युवा मोर्चा कमलेश डड़सेना,जिला कार्यसमिति सदस्य प्रकाश सिन्हा, कार्यालय प्रभारी कुशाल ठाकुर,नीति एवं अनुसंधान प्रमुख महेंद्र गुप्ता,मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा बसना आकाश सिन्हा,मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा पिरदा दिनेश कश्यप,मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा गढ़फुलझर योगेश साहू,युवा मोर्चा महासमुंद नंदू जलक्षत्रि,मंडल महामंत्री युवा मोर्चा सांकरा डिगेश यादव, मंडल मीडिया सह प्रमुख संजय यादव, मंडल आईटी प्रमुख शुभम अग्रवाल, महामंत्री युवा मोर्चा बसना नवीन यदु, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा पिरदा राजाराम परमार, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा पिरदा लोकेश पटेल, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा बसना सुशांत साहू, महामंत्री युवा मोर्चा गढ़फुलझर सहदेव पटेल, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा गढ़फुलझर जितेंद्र साव, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा गढ़फुलझर प्रमीत साहू,महामंत्री युवा मोर्चा भंवरपुर प्रकाश सिन्हा,बसना क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles