सांकरा में गौ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 13 गौवंश सुरक्षित, 3 आरोपी गिरफ्तार

सांकरा, राजकुमार अग्रवाल 26 जुलाई। सांकरा क्षेत्र में गौ सेवकों की सतर्कता एवं थाना सांकरा पुलिस के संयुक्त प्रयास से गौ तस्करी के एक मामले का खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान तस्करों के कब्जे से 13 नग गौवंश (गाय, बैल एवं बछड़े) को सुरक्षित मुक्त कराया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं

1. संदीप कुमार यादव उर्फ गोलू, पिता श्री गुलाबराम यादव, निवासी ग्राम पुरगांव, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़।

2. गणेशराम बंजारा, पिता श्री कलीराम बंजारा, निवासी ग्राम सिंघीटार, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़।

3. काशीराम बंजारा, पिता श्री साखाराम बंजारा, निवासी ग्राम सिंघीटार, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़।

गौवंश को अवैध रूप से तस्करी कर ले जाया जा रहा था। सूचना मिलते ही गौ सेवकों ने सक्रियता दिखाते हुए थाना सांकरा पुलिस को सूचना दी। संयुक्त कार्रवाई में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 13 नग गौवंश को सुरक्षित बचा लिया गया।

इस अभियान में कमलेश डडसेना एवं उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा। अभियान में मोहित साहू, हिमांशु प्रधान, तुषार सेठ, जयकुमार राणा, तेजकुमार राणा, नरेंद्र तांडी, चंदन बाघ, खिलेश यादव, अनीश कुमार एवं दीपक यादव ने सक्रिय भूमिका निभाई।

गौ सेवकों ने कहा कि गौ माता की रक्षा एवं सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। क्षेत्रवासियों ने भी गौ सेवकों एवं थाना सांकरा पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई की सराहना की।

Hot Topics

Related Articles