शिक्षक युक्तियुक्तकरण में फर्जीवाड़ा, डीईओ और डीएमसी पर गिरी गाज

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में शिक्षक युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में गड़बड़ी और फर्जीवाड़ा की खबर आने लगी है। ये गड़बड़ी शिक्षा विभाग के दफ्तरों तक सीमित नहीं है बल्कि दफ्तर के बाहर आ गई है, जिससे मसला सीधा जिले के कलेक्टर तक जा पहुंचा है। यही वजह है कि कड़े तेवर में कलेक्टर कुंदन कुमार ने शिक्षा विभाग के अफसर डीईओ-डीएमसी और बीईओ, बीआरसी को चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि शिक्षक युक्तियुक्तकरण में जो गड़बड़ी और फर्जीवाड़ा चल रहा है। उसकी जानकारी और ब्रीफिंग मुझे मिल गई है।

अगर इसमें कोई गड़बड़ी पाई गई तो विभागीय कार्रवाई बाद में होगी, कानूनी कार्रवाई पहले होगी। कलेक्टर ने इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी चन्द्र कुमार धृतलहरे और DMC का कार्य संभाल रहे अजय नाथ को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि दोनों की लापरवाही साफ-साफ दिखाई दे रही है। मैं एक बार ही वार्निंग देता हूं। BEO और BRC भी सावधान हो जाएं। दरअसल कलेक्टर का संकेत है कि शिक्षक युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता सबसे जरूरी है, गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी ,ऐसी स्थिति आने पर कार्रवाई तय है।

 

Hot Topics

Related Articles