सीपत टॉर्च की रोशनी में हुआ घायल का इलाज 80 गांव का सहारा बना स्वास्थ्य केंद्र खुद बदहाल डॉक्टर नहीं मिले बिजली भी रही गुल

  • गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स रिफर परिजनो ने लगाए गम्भीर आरोप

कमलकांत पाटनवार बिलासपुर NTPC सीपत जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं रविवार देर रात एक गंभीर रूप से घायल युवक के उपचार के उपचार दौरान अस्पताल में बिजली नहीं होने और डॉक्टर के मौजूद नहीं रहने का आरोप सामने आया है घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिससे अस्पताल का कर्मचारी मोबाइल की टोर्च की रोशनी में घायल का प्राथमिक उपचार करता दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार ग्राम राख निवासी अनिल कुमार सूर्यवंशी के ठुड्डी में गंभीर चोट लगने के बाद रविवार देर रात करीब 12:00 बजे परिजन उन्हें उपचार के लिए सीपत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे । परिजनों का आरोप है कि ऊस समय अस्पताल में कोई चिकित्सा मौजूद नहीं था और स्वास्थ्य केंद्र का संचालन केवल स्टाफ एवं सहायक कर्मचारीयों के भरोसे हो रहा था। काफी देर तक इलाज के इंतजार के बाद मौजुद कर्मचारियों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। परिजनों का यह भी आरोप है कि अस्पताल में उस समय बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं थी अंधेरे होने का मोबाइल के फ्लैशलाइट जलाकर घायल के जख्म को अस्थायी रूप से कवर किया गया। प्राथमिक उपचार के पास स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर इलाज किस सुविधा नहीं होने का हवाला देते हुए घायल को सिम बिलासपुर रेफर कर दिया गया। गौरतलब है कि सीपत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर क्षेत्र में लगभग 80गांवो की आबादी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्भर बताई जाती है लंबे समय से स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण इस स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नत करने की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है ग्रामीणों का कहना है कि डॉक्टर की कमी सीमित समाधान और पर्याप्त सुविधाओं के अभाव की कारण अधिकांश गंभीर मरीज को सिम से आज जिला अस्पताल रेफर करना पड़ता है ग्रामीणों और परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने डॉक्टरो की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित कराने, बिजली सहित मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य केंद्र को शीघ्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नत करने की मांग की है।

Hot Topics

Related Articles