देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने मोहा मन

भाटापारा , मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के श्रम कल्याण मंडल के पूर्व सदस्य आलोक मिश्रा जी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा माता सरस्वती और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई।

विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भाषण, देशभक्ति गीत-संगीत, फैंसी ड्रेस और पीटी सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित पालकों और अतिथियों का मन मोह लिया। इस अवसर पर स्कूल कोऑर्डिनेटर टी.आर. साहू ने विद्यार्थियों और शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।

Hot Topics

Related Articles