बाबा महाकाल की पालकी यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़

भाटापारा,सावन के चतुर्थ सोमवार को श्री बाबा महाकाल की शाही पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी अपराह्न 4 बजे मंदिर प्रांगण से निकली। यात्रा नगर के प्रमुख चौक-चौराहों से होकर वापस मंदिर पहुंची। सावन के अंतिम सोमवार को निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्री महाकाल मंदिर प्रांगण में सावन के महीने में विशेष पूजा-अर्चना हो रही है। भक्त रोज नए श्रृंगार और स्वरूप के दर्शन कर रहे हैं। इस बार बाहर से आए अघोरी टीम और अघोरी झांकी का प्रदर्शन भी हुआ। मंदिर समिति ने इस अवसर को यादगार बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की।

 

प्रसादी का वितरण भी किया गया। यात्रा पूर्व निर्धारित मार्गों से होकर मंदिर पहुंची। वहां बाबा का सांयकाल श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक भाजपा नेता शिवरतन शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव, एवं सुनील यदु, अविनाश शर्मा, आशीष टोडर, नंदकिशोर वैष्णव, मनीष मिश्रा, पीयूष साहू, दिलीप यादव बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित थे।

Hot Topics

Related Articles