संदीप यादव मुंगेली:-खेत से काम कर अपने घर लौट रही महिला की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी। महिला के सिर में बर्तन होने के कारण बिजली उस पर गिरी ऐसा कयास लगाया जा रहा है। बिजली गिरने के कुछ सेकंड में महिला की मौत हो गयी। पास की दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरे में घटना कैद हुई जिसका वायरल वीडियो में दर्दनाक मौत देख लोग सहम गये।
पंडरभठ्ठा निवासी गीता पटेल अपने खेत में काम कर रविवार दोपहर घर लौट रही थी। सिर पर कोई बर्तन था। आकाशीय बिजली गिरने से वहां धुंआ जैसा नजर आया फिर कुछ सेकंड में उसकी मौत हो गयी। वीडियो में ऐसा नजर आया जैसे कोई गोली मारने या बम बारूद गिरने पर धुंआ नजर आता है। बिजली गिरने से उसी तरह नजारा था।
घटना के बाद पुलिस एवं अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया एवं राजस्व विभाग ने नियमानुसार सहायता राशि का प्रकरण तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की। घटना का वीडियो वायरल हुआ जिसमें महिला की हृदय विदारक मौत का लाईव वीडियो देख लोग एक दूसरे को वायरल करते नजर आये।






