मदनलाल कॉलेज में स्वीप अभियान

बिलासपुर/सीपत(कमलकांत पाटनवार):- शासकीय मदनलाल शुक्ल महाविद्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी बिलासपुर संजय अग्रवाल एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजीव शंकर खेर के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देने में युवाओं की भूमिका एवं मतदाता जागरूकता विषय पर निबंध लेखन एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लोकतंत्र, मतदान के महत्व एवं मतदाता की जिम्मेदारियों से जुड़े अपने विचारों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजीव शंकर खेर ने सभी छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के महत्व को समझाते हुए जागरूक मतदाता बनने तथा अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

Hot Topics

Related Articles