PVR में फूड सेफ्टी टीम की रेड, खाने में मिले कॉकरोच; सॉस के लिए गए सैंपल

भिलाई : सूर्या मॉल स्थित PVR मल्टीप्लेक्स में Food Safety Team ने छापेमारी कर खाद्य पदार्थों और फूड प्रिपरेशन एरिया की जांच की। टीम को यहां डिस्प्ले किए गए खाने में कॉकरोच मिलने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

जांच के दौरान टीम ने मेयोनीज, इमली सॉस, टमाटर सॉस समेत अन्य सॉस के सैंपल लिए। वहीं, मौके पर रखे फ्रोजन समोसे की जांच में उन पर फ्रोजन फूड से जुड़ी जरूरी लेबलिंग नहीं मिली।

इसके अलावा पॉपकॉर्न की बिक्री से जुड़े लाइसेंस में भी कमी पाए जाने की बात सामने आई। हालांकि, बाद में PVR मैनेजमेंट की ओर से इसमें सुधार कर लिया गया।

Food Safety अधिकारी रिचा शर्मा के मुताबिक, PVR के फूड प्रिपरेशन एरिया में भी कॉकरोच पाए गए हैं। टीम ने मौके से खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी जितेंद्र नेले से भी इस पूरी कार्रवाई को लेकर खास बातचीत की गई। उन्होंने जांच के दौरान सामने आई कमियों और आगे की कार्रवाई को लेकर जानकारी दी।

फिलहाल Food Safety Team की जांच और सैंपल की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की प्रक्रियाजारी है।

 

Hot Topics

Related Articles