दामाखेड़ा: प्रति सप्ताह शुक्रवार को महामाया मंदिर प्रांगण, दामाखेड़ा में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में जन्माष्टमी के अवसर पर इस बार भी विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए, जिससे संपूर्ण मंदिर परिसर माँ भवानी के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा।
धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से श्री *दुर्गा चालीसा पाठ, महिषासुरमर्दिनी स्तोत्र एवं मधुर भजन-कीर्तन* का गायन किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय जनपद सदस्य श्री सुरेश साहू जी ने विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने माँ भवानी के दर्शन-पूजन कर विधिवत आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूजन-अर्चना के पश्चात *जनपद श्री सुरेश साहू जी* ने आदिशक्ति माँ भगवती से संपूर्ण क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और निरंतर विकास की प्रार्थना की। इस अनुष्ठान में अनिल अग्रवाल जी, अरुण राव किरवई, अभिषेक शर्मा किरवई, उमेश साहू, डिगेश्वर साहू, चंदू साहू, रमेश ध्रुव, अमित साहू, रवि पटेल और प्रमुख भक्तगण शामिल हुए।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।








