जियाउल खान/ लखनपुर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में शनिवार 5 सितंबर को भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. राधाकृष्णन के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को याद किया।
शिक्षक दिवस के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित सिंह देव सहित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षकों को डायरी एवं पेन भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक समाज को सही दिशा देने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन, उनके आदर्श और विचार आज भी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर शिक्षा के माध्यम से एक बेहतर समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।
कार्यक्रम में मंडल कांग्रेस अध्यक्ष रमेश जायसवाल, शराफत अली, मामू अग्रवाल, जसीमुद्दीन खान, मुजीब खान सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे। वहीं वरिष्ठ शिक्षक श्री कृष्णा यादव, श्री देवधारी चौधरी एवं श्री त्रिभुवन यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।








