भाटापारा ,छत्तीसगढ़ मंडी एवं मंडी बोर्ड कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष पद पर चुन्नीलाल ध्रुव के निर्वाचित होने के बाद उनका पहला आगमन कृषि उपज मंडी भाटापारा में हुआ। अधिकारी कर्मचारी संघ ने जोरदार स्वागत किया। पत्रकार संतोष अग्रवाल, राजेश शर्मा मौजूद रहे। कृषक कल्याण अभिकर्ता संघ के अध्यक्ष राजेश तिवारी, सचिव मनमीत सलूजा, शरदमल, लककी छाबड़ा भी शामिल हुए।
महासंघ का चुनाव रविवार को रायपुर में हुआ। प्रदेश अध्यक्ष पद के चतुर्थ कोणीय चुनाव में भाटापारा कृषि उपज मंडी में पदस्थ सचिव चुन्नीलाल ध्रुव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी डॉ. मलिक राम पोरते को 151 मतों से हराया। ध्रुव को 339 मत मिले। डॉ. मलिक राम पोरते को 188 मत मिले। नन्द कुमार सोनी को 122 मत मिले। रविशंकर तिवारी को 13 मत मिले। कुल 666 मत पड़े। 4 मत निरस्त हुए।
चुनाव को लेकर काफी समय से सरगर्मी बनी थी। परिणाम को लेकर भी उत्सुकता रही। जीत के बाद ध्रुव को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। ध्रुव ने प्रदेश के साथियों के हित में काम करने का भरोसा दिलाया। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वालों का आभार जताया। ध्रुव ने कहा कि कर्मचारी अधिकारी हित से जुड़े विषय सामने आएंगे तो वे अपने संघ के साथ खड़े रहेंगे।
भाटापारा कृषि उपज मंडी में मंडी सचिव सीएल ध्रुव के प्रदेश अध्यक्ष बनने की खबर आते ही खुशी का माहौल रहा। मंडी इकाई अध्यक्ष निशा सिंह, प्रफुल्ल कुमार मांझी मंडी निरीक्षक, बालगोविंद कश्यप मंडी निरीक्षक, मनोहर राव भोसले मंडी निरीक्षक, परशुराम सोनवानी लेखापाल, सत्यनारायण यादव उपनिरीक्षक, श्याम लाल साहू, ओमप्रकाश पाल, फणेन्द्र दीवान, डेमनलाल, मुरलीमनोहर यादव सहायक ग्रेड 1, नरेंद्र साहू सहायक ग्रेड 3, वीरेन्द्र वर्मा, धर्मेन्द्र यदु सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।








