कृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई

अर्जुनी| अंचल के गांव खैरताल, मल्दी, मोटर, देवरानी, भद्रापाली, गुर्रा, खैरी, तुरमा, मिर्गी,टोनाटार में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा भक्ति एवं उल्लास से मनाया गया। जगह-जगह मटका फोड़ एवं दही लूट कार्यक्रम रखा गया था। इसमें बच्चे रंग बिरंगी पोशाक में शामिल हुए साथ ही ग्रामीण जनों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। दिन भर उत्सव का माहौल बना रहा। फल और मिठाई के दुकानों में खासी भीड़ देखने को मिली। अर्जुनी के काली मंदिर क्षेत्र, बजरंग चौक, वितराग चौक, राम सागर पारा में जन्माष्टमी का विशेष आयोजन रखा गया था। पूजा अर्चना पश्चात आरती की गई और सुख-समृद्धि की कामना की गई।

Hot Topics

Related Articles