बिलासपुर:- बृहस्पति बाजार सबस्टेशन में चल रही मरम्मत के चलते 33 व 11 केवी लाइन करीब 5 घंटे तक बंद रही, जिसके चलते सिम्स में अस्पताल में अंधेरा छाया रहा, ओपीडी के के दौरान बिजली बंद में डाक्टरों को मोबाइल की रौशन में इलाज करना पड़ा, वहीं भर्ती मरीजों का हाल बेहाल हो गया।
बारिश के बाद भी बिजली विभाग का मेंटनेंस बंद नहीं हो सका है, गुरूवार की सुबह 10 बजे से बृहस्पति बाजार, मध्यनगरी, जूनी लाइन, सरजू बगीचा, मसानगंज, गोंड़पारा, करोना चौक, गोलबाजार जैसे क्षेत्रों में 5 घंटे उपभोक्ताओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। यही कारण है कि सिम्स में भी बिजली ठप रही, इमरजेंसी वार्ड को छोड़ ज्यादातर जगहों पर सप्लाई ठप रही। इस दौरान ओपीडी में भारी भीड़ रही, जिसके चलते मरीज और डाक्टर दोनों परेशान होते रहे, डाक्टरों को मरीजों को देखने के लिए मोबाइल की रोशनी का सहारा लेना ‘पड़ा। वार्डों में भर्ती मरीजों का हाल बेहाल हो गया, करीब 3 बजे के बाद बिजली बहाल हो सकी, जिसके बाद मरीजों ने राहत की सांस ली है।
सूचना तक नहीं भेज सका विभाग
मेंटनेंस शेड्यूल के तहत बिजली विभाग बिजली बंद के दौरान उपभोक्ताओं को मैसेज भेजा है, लेकिन गुरूवार को 5 घंटे तक बिजली बंद रही, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना जारी करने का समय नहीं मिल जिसके चलते सका, काम प्रभावित होते रहे








