नवाखाई पर 15 को अवकाश की घोषणा

बलौदाबाजार| कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2, अनुक्रमांक-4 के नियम-8 में मिली शक्तियों का उपयोग करते हुए वर्ष 2026 के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में 15 सितंबर 2026, मंगलवार को नवाखाई पर्व पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। पहले जारी आदेश में अनंत चतुर्दशी पर 25 सितंबर 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। अब आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है। 25 सितंबर का अवकाश निरस्त किया गया है। 15 सितंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश जिले के सभी शासकीय कार्यालयों, संस्थाओं पर लागू होगा। बैंक, कोषालय, उपकोषालय पर यह अवकाश लागू नहीं होगा।

Hot Topics

Related Articles