नव दुर्गा युवा गणेश उत्सव समिति ने धूमधाम से मनाया नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजू रावटे का जन्मदिन

चिखलाकसा :-* *नव दुर्गा युवा गणेश उत्सव समिति चिखलाकसा* के तत्वावधान में आज नगर पंचायत चिखलाकसा के उपाध्यक्ष *श्री राजू रावटे जी* का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास एवं भव्य रूप से मनाया गया। समिति के युवा साथियों द्वारा वार्ड क्रमांक 4 चिखलाकसा में आयोजित इस कार्यक्रम में केक काटकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री रावटे जी का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी युवाओं ने उन्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राजनीतिक जीवन में निरंतर उन्नति की शुभकामनाएं दी। समिति के अध्यक्ष *प्रवीण सेन* ने कहा कि “राजू रावटे जी हम सभी युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। वे हमेशा युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उनके मार्गदर्शन में चिखलाकसा नगर निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।” इस अवसर पर नव दुर्गा युवा गणेश उत्सव समिति के समस्त पदाधिकारी एवं वार्ड के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles