खारुन तट पर महाआरती, तेलीबांधा पर महा-दीपोत्सव: रायपुर बना ‘अयोध्या’, थमा हर दिल, देखें वीडियो

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रायपुर जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है,

जिसमें करीब 10 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान करीब 1 लाख 25 हजार दीपों का प्रज्वलन किया जाएगा।धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर भी जलेंगे दीप सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को भी दीपों से सजाया जाएगा। रतनपुर में 11 हजार, बेलपान में 1100, ताला में 1100 और मल्हार में 11 हजार दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके अलावा जिले के चार विकासखंडों की चयनित 44 ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत घरों में दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि वे 17 सितंबर की शाम अपने घरों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर सेवा का संकल्प लें।रायपुर शहर में अलग-अलग स्थानों पर दीप उत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तेलीबांधा तालाब, जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, शारदा चौक, एमजी रोड, गुरुनानक चौक, फूल चौक, तात्यापारा, आजाद चौक, कटोरा तालाब गार्डन, महादेव घाट, बूढ़ातालाब सहित कई स्थानों पर दीप प्रज्वलन होगा। तेलीबांधा तालाब पर आयोजित मुख्य दीप उत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सांसद बृजमोहन अग्रवाल शामिल होंगे।

अभियान के तहत रायपुर में रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाएंगे। दोपहर 12 बजे से जयस्तंभ चौक पर युवा मोर्चा द्वारा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा तेलीबांधा तालाब में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, मेकाहारा आंबेडकर अस्पताल में फल वितरण, DKS अस्पताल में भंडारा कार्यक्रम और बीरगांव बुधवारी बाजार क्षेत्र में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

Hot Topics

Related Articles