नव दुर्गा युवा गणेश उत्सव समिती चिखलाकसा द्वारा पुलिस प्रशासन का किया गया सम्मान

दल्लीराजहरा/चिखलाकसा :- नव दुर्गा युवा गणेश उत्सव समिति चिखलाकसा वार्ड क्र. 04 द्वारा आयोजित भव्य पाटपर झांकी कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में दल्लीराजहरा पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। इसी क्रम में आज नव दुर्गा युवा गणेश उत्सव समिति चिखलाकसा के सभी सदस्यों द्वारा दल्लीराजहरा थाना पहुंचकर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति द्वारा दल्लीराजहरा थाना प्रभारी निरीक्षक आदरणीय श्री सुनील तिर्की जी, डौंडी थाना प्रभारी श्रीमती उमा ठाकुर जी एवं सब इंस्पेक्टर दल्लीराजहरा श्री प्रदीप कंवर जी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही पाटपर झांकी के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था में लगे दल्लीराजहरा थाना के समस्त पुलिस स्टाफ का भी स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। नव दुर्गा युवा उत्सव समिती चिखलाकसा के लोगो ने कहा कि पुलिस प्रशासन के सहयोग से ही हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति वाला यह विशाल आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सका, जिसके लिए समिति सदैव आभारी रहेगी। इस अवसर पर नव दुर्गा युवा गणेश उत्सव समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles