रोजगार से जुड़कर युवाओं के चेहरे पर आई खुशी, 10 युवाओं को मिला नियुक्ति सह सम्मान पत्र

बलौदाबाजार। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कृषि उपज मंडी परिसर पनगांव, बलौदाबाजार में आयोजित सेवा सेतु शिविर युवाओं के लिए रोजगार की सौगात लेकर आया। शिविर में ‘हम होंगे कामयाब’ कार्यक्रम के तहत जिले के 10 युवाओं को नियुक्ति सह सम्मान पत्र प्रदान किए गए। नियुक्ति पत्र मिलते ही युवाओं के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास नजर आया।

शिविर में राजेश्वरी साहू, रोशन कुमार बंजारे, आलोक करके, तुषार चतुर्वेदी, पूर्वा ध्रुव, रबिया बसरी, रंजना वर्मा, लीला वर्मा, नीतू ध्रुव एवं हेमलता वर्मा को नियुक्ति सह सम्मान पत्र प्रदान किया गया।

रोजगार मिलने पर युवाओं ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ‘हम होंगे कामयाब’ कार्यक्रम के माध्यम से जिला प्रशासन जिले के युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास कर रहा है। इससे युवाओं को अपने भविष्य को बेहतर बनाने के साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है।

युवाओं ने कहा कि कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा रोजगार एवं कौशल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास युवाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं। नियुक्ति पत्र मिलने पर उन्होंने शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

सेवा सेतु शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाओं और योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। रोजगार से जुड़े अवसर मिलने से युवाओं में अपने करियर और भविष्य को लेकर उत्साह देखने को मिला।

Hot Topics

Related Articles