- भावसा पंचायत के ग्रामीणों ने सीसी रोड की स्वीकृति के लिए विधायक से लगाई गुहार
कमल कुमार मेश्राम,मानपुर। ग्राम पंचायत भावसा के ग्रामीणों ने क्षेत्र में सीसी रोड निर्माण की स्वीकृति दिलाने के लिए मोहला-मानपुर विधायक इन्द्रशाह मंडावी को आवेदन सौंपकर मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण उन्हें आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार ग्राम पंचायत भावसा के वार्ड क्रमांक 01 में द्वारका प्रसाद रावटे के घर से लगभग 250 मीटर दूरी तक सीसी रोड निर्माण की आवश्यकता है। वर्तमान में मार्ग की स्थिति खराब होने के कारण विशेषकर बारिश के दिनों में ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि उक्त मार्ग पर सीसी रोड निर्माण होने से आवागमन सुगम होगा और बारिश के दौरान होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। इस संबंध में ग्राम पंचायत भावसा की ग्रामीणों की ओर से 27 अगस्त 2026 को विधायक को आवेदन प्रस्तुत किया गया।
विधायक इन्द्रशाह मंडावी ने ग्रामीणों की मांग पर जल्द आवश्यक कार्रवाई कर मांग पूरी करने का आश्वासन दिया है।








