ग्राम टिकुलिया में रंगमंच निर्माण के भूमिपूजन के दौरान अतिथियों ने कहा कि रंगमंच बनने से ग्रामीण कलाकारों, युवाओं और बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए स्थायी मंच मिलेगा। यहां मेले, नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक आयोजन किए जा सकेंगे। इससे गांव की सांस्कृतिक पहचान मजबूत होगी और आपसी मेलजोल को बढ़ावा मिलेगा। प्राथमिक शाला में नवनिर्मित प्रार्थना शेड का लोकार्पण होने से विद्यार्थियों को धूप और बारिश के दौरान राहत मिलेगी। ग्राम पंचायत बेन्दरी में आयोजित कार्यक्रम में शिवरतन शर्मा ने कहा कि सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। बरसात में कीचड़ और धूल से होने वाली परेशानी भी कम होगी। नए पंचायत भवन से पंचायत के कामकाज को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी और पंचायत से जुड़े कार्यों के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
टिकुलिया में रंगमंच, बेंदरी में पंचायत भवन और सीसी सड़क बनाने भूमिपूजन
भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण अधोसंरचना और शिक्षा से जुड़े विकास कार्यों की शुरुआत की गई। गुरुवार को टिकुलिया में रंगमंच निर्माण का भूमिपूजन किया। वहीं, ग्राम पंचायत बेन्दरी में सीसी रोड और नए पंचायत भवन निर्माण का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही प्राथमिक शाला में नवनिर्मित प्रार्थना शेड का लोकार्पण भी किया गया। इन कार्यों से ग्रामीणों को आवागमन, पंचायत संबंधी कामकाज और स्कूली बच्चों की सुविधाओं में लाभ मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।






